श्री आदर्श क्रिएटिव स्कूल में आज टीचर पेरेंट्स कांफ्रेंस का हुआ आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्री आदर्श क्रिएटिव स्कूल में आज टीचर पेरेंट्स कांफ्रेंस का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि आईआईटियन अमित स्वामी व प्रधानाचार्य शिव रतन पारीक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि पुरातन आदर्श विद्यार्थी अमित स्वामी ने विद्यालय में बिताए हुए पलों को याद करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सेल्फ रीडिंग हैबिट विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की हिदायत दी ,उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता जताते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। स्वामी वर्तमान में सिंगापुर की मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है उन्होंने बच्चों को साफ्टवेयर डेवलपमेंट के बारे में भी जानकारी दी । प्रधानाचार्य शिवरतन पारीक ने नवीन सत्र में किए जा रहे नवाचारों को बताते हुए कहा कि इस बार प्रत्येक बच्चे को सुपर टेक्निक से जोड़ कर इस प्रतिस्पर्धा के युग में अग्रणी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षाविद गिरीश लाटा ने अभिभावकों से संवाद करते हुए उनके दायित्वों पर प्रकाश डाला ,उन्होंने सरदार शहर की आदर्श प्रतिभाओं के देश विदेश के प्रत्येक कौने में चमक बिखेरने को शहर का गौरव बताया। इस अवसर पर स्थानीय परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले प्रियंका सैनी ,सपना ,आयुसी पारीक ,प्रशस्ति जयसंसरिया,फाल्गुनी ,ज्योत्सना ,पूनम भांभू ,आयुस ,अंकित गोयल ,योगेश ,भव्य तिवारी ,रितेश ,खुशी ,राधिका , रोनक दर्जी ,शिविस गजराज , अर्पणा राठौड़ ,डिंपल सैन ,आदित्य , सौम्या ,गोविंद ,धीरज शर्मा को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में अभिमन्यु लाटा ,मोहित वर्मा ,राधाकृष्ण स्वामी ,कन्हैयालाल , रजत जोशी ,विकाश स्वामी ,ऋतु झाकल ,ज्योति पुगलिया ,प्रियल शर्मा , अमरचंद सैन ,अरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक,गुरुजन व विद्यार्थी उपस्थित थे । समारोह का समापन वन्देमातरम से किया गया । संचालन गरिमा दुगड़ ने किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express