शिक्षक वरुण शर्मा बने चुरु के जिला अध्यक्ष

सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट।  ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा संचालित परशुराम रक्षक दल में वरुण शर्मा पुत्र शिव प्रसाद शर्मा निवासी -सवाई बलवानिया तहसील सरदारशहर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा के आदेशानुसार राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राम जीवन शर्मा के द्वारा जिला चूरू के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई । विगत 2 वर्षों से लगातार तहसील स्तर पर देहात अध्यक्ष के पद पर रहते हुए वरुण शर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए सामाजिक कार्य करते हुए अपनी निष्ठा व लगन के द्वारा सर्वोत्तम प्रयास किया गया। नियुक्ति उपरांत ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई शुभचिंतकों व प्रशंसकों की बधाइयां व सभी उच्च पदाधिकारियों द्वारा वरुण शर्मा आशीर्वाद दिया गया। शिक्षक वरुण शर्मा ने कहा कि जल्द ही चुरू जिले की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्षों व कार्यकारिणी की नियुक्ति की जाएगी उसके बाद आगे के सामाजिक हित के कार्यों को क्रियान्वित किए जायेगे। इस अवसर पर बजरंगलाल दीक्षित , यश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,अशोक पारीक, भरत गौड़,अमित शर्मा,मुकेश शर्मा, सचिन सेवदा ऋषि शर्मा,मनोज शर्मा,मनीराम पारीक,अरविंद नाथोलिया,अमित शर्मा, प्रियांक शर्मा,राम पारीक,अनुराग दाधीच,सीताराम भोजक,बाबूलाल शर्मा आदि सैकड़ों विप्रजनों द्वारा बधाइयां दी गई।

Contact for Ads - Sardarshahar Express