ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन का तहसील सम्मेलन आयोजित, मंदिर के पुजारियों को भी किया सम्मानित

सरदारशहर एक्सप्रेस। रविवार को कम्मा गेस्ट हाउस में परशुराम रक्षक दल द्वारा संचालित ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन का तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया। समारोह में तहसील के पुजारियों का सम्मान दुपटा, शाँल व प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोहरलाल शर्मा ने बताया कि संगठन संपूर्ण विश्व में विप्र हितों के लिए काम कर रहा है और समाज के उत्थान के लिए छ न्याती समाज में आपसी विवाह संबंध, निर्धन एवं दुर्बल वर्ग के विप्र बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए सहयोग, निर्धन कन्याओं के विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु कार्य कर रहा है। आज के इस युग में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं विप्र गौरव को वापस लौटाने के लिए हमें एक बार फिर से वेद अध्ययन, संध्या उपासना एवं ग्रंथों की ओर लौटना होगा। विप्र समाज के सभी साथी एक दूसरे का सहयोग करें एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करें यही संगठन का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामजीवन शर्मा ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के कार्यों का बयौरा देते हुए संगठन की रीति पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. मनोज शर्मा ने परशुराम रक्षक दल के कार्यों एवं आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए विप्र हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोहरलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामजीवन शर्मा, हरियाणा प्रदेश प्रधानसचिव डॉ मनोज बलाली, प्रदीप शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, प्रदेश महासचिव रामेश्वर दाधीच, प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश पंचोली, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव मनीष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ जोशी, महेश बावलिया, महामंत्री एडवोकेट राम किशोर तिवारी, मुरलीधर शर्मा, नारायण चंद नाथोलिया, बालकृष्ण कौशिक, सीआई अरविंद भारद्वाज, भंवर लाल गोरसिया, अमृतलाल सारस्वत आदि मंचासीन रहे।

सम्मेलन में तहसील इकाई का गठन 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा ने सरदारशहर इकाई के गठन की घोषणा करते हुए नारायणचंद नाथोलिया, मदनलाल बबेरवाल और गिरधारी लाल पारीक को सरंक्षक एवं तहसील अध्यक्ष के पद पर भरत गौड़, तहसील महामंत्री अशोक पारीक, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप झिकनाडिया, देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा और देहात मंत्री सुशील पारीक के नामों की घोषणा करते हुए संपूर्ण कार्यकारणी के गठन के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी उपस्थित सभी विप्र बंधुओं ने करताल ध्वनि के साथ में नव मनोनीत कार्यकारिणी का स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

सम्मेलन में संगठन के प्रदेश चैयरमैन सुरेंद्र सहल,मुरलीधर बोचीवाल किशनलाल शर्मा, मुरली बोचीवाल, हनुमान प्रसाद खेडवाल, सुभाष शर्मा, चांदरतन मिश्र, बजरंग लाल दीक्षित, अभिषेक पारीक, पवन पारीक, अशोक पारीक, दीनदयाल लाटा, चंद्रप्रकाश लाटा, शंकरलाल उपाध्याय, रामलाल महर्षि, मदनलाल महर्षि, रमेश मटोलिया, रामनिवास शर्मा, मांगीलाल नाथोलिया, प्रवीण भोजक, नितेश भोजक, अमित शर्मा, विमल पुजारी, राजेश पुजारी, राजेंद्र तिवारी, गोविंद बबेरवाल, एसीबीईओ बाबूलाल शर्मा, जगमोहन गौड़, डॉ. पवन शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, महावीर बोहरा, ओमप्रकाश बोहरा, राजलक्ष्मी पारीक, सुमन शर्मा, उर्मिला शर्मा, भगवती शर्मा, कविता शर्मा, प्राची शर्मा, नीतू शर्मा, दीक्षा शर्मा, आस्था पारीक आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन भरत गौड ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express