दसवां श्री श्याम कृपा महोत्सव 24 अगस्त को

सरदारशहर एक्सप्रेस। एक शाम लाज रखने वाले के नाम कार्यक्रम के तहत आज मुख्य बाजार मे व्यापारीयो को 24 अगस्त को होने वाले श्याम कृपा महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। श्री श्याम परिवार मंडल सरदारशहर के संजय पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की कामना सिद्ध श्री श्याम मंदिर, कंदोई बगीची में बाबा श्याम का दसवां विशाल जागरण 24 अगस्त 2024 को होगा। पारीक ने बताया की जागरण में मुख्य कलाकार विवेक शर्मा कोलकाता, प्रियंका गुप्ता हैदराबाद की मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे। जागरण 8 बजे से शुरू होगा। श्री श्याम परिवार मंडल के सदस्य जोर शोर से तैयारियो में लगे हुए हैं

Contact for Ads - Sardarshahar Express