सरदारशहर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025। 19 वीं राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बुरी का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ दिनांक 23 नवंबर से 30 नवंबर2025 तक हुआ। राष्ट्रीय जम्बुरी में स्थानीय संघ के 36 सदस्यीय दल ने भाग लिया। संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी ने बताया कि स्थानीय संघ के चार दलों में विभिन्न विद्यालयों जैसे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीतासर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालसर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर मोहल्ला स्वर्ण जयंती गाइड कंपनी सरदारशहर, सूरज पब्लिक स्कूल, श्री भारती आदर्श विद्यापीठ, के के सी इंटरनेशनल स्कूल सरदारशहर आदि के स्काउट गाइड ने भाग लिया जम्बुरी दल का नेतृत्व का संघ के सचिव बाबूलाल स्वामी ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट, सुरेश कुमार घोटड़ ट्रेनिंग काउंसलर गाइड, इंदुबाला वर्मा व मीनाक्षी अग्रवाल ने किया। भ्रमण दल के रूप में क्वार्टर मास्टर विनोद कुमार मीणा संयुक्त सचिव अरुण शर्मा स्काउटर रतनलाल घींटाला आदि ने जम्बुरी का भ्रमण किया। स्काउट गाइड ने जंबूरी में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में जैसे एडवेंचर सामुहिक लोक नृत्य, शिविर कला स्किलोरामा,फूड प्लाजा मार्च पास्ट आदि गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजस्थान राज्य के स्काउट गाइड ने आयोजित होने वाली गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जम्बुरी में समस्त गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राजस्थान को सर्वोच्च अवार्ड नेशनल कमीशन फ्लैग एवं दोनों विगों स्काउट गाइड में चिफ नेशनल कमिशन शिल्ड का अवार्ड प्रदान किया। जंबूरी दल के लौटने पर स्थानीय संघ के पदाधिकारीयों ने सम्मान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ट्रेनिंग काउंसलर, नीशा माली पुष्पा पूनिया, बाबूलाल सैनी, क्वार्टर मास्टर विनोद कुमार मीणा, जयसिंह पूर्वा शिक्षाविद, गजेंद्र सिंह राठौड़ आदि ने जम्बुरी दल का माला पहनाकर व मोमेंटों प्रदान कर सम्मान किया।
19 वीं राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बुरी का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ सम्पन्न










