श्री राम माध्यमिक विद्यालय के एस.आर.एम.इंग्लिश मीडियम स्कूल में 25 प्रतिभाओं को सम्मानित व 51 पौधे लगाकर मनाया प्रवेशोत्सव पर्व…

सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर की श्री राम माध्यमिक विद्यालय की एस आर एम इंग्लिश मीडियम स्कूल में 25 प्रतिभाओ को सम्मानित व विधालय प्रांगण में 51 पौधे लगाकर प्रवेशोत्सव पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि श्री मधुसूदन राजपुरोहित, सी बी ई ओ अशोक पारीक, पुलिस उपाधीक्षक अनिल माहेश्वरी व विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष अशोक पारीक सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर खोखर व नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित मंचसथ अतिथि रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसके लिए बच्चों की प्रतिभा की पहचान शिक्षक ही करता है और उन्हें सम्मान देने का प्रयास करता है। प्रतिभा के माध्यम से हम खुद को बेहतर बनाते हैं और इससे हमारी व्यक्तिगत विकास के साथ हम समाज के लिए भी उपयोगी होते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी अशोक पारीक ने कहा कि प्रतिभा से सम्मान प्राप्त करना एक ऐसी बात है जो बच्चों के साथ साथ इंसानों के लिए अपनी सफलता और समाज में स्थान प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा तरीका है जिससे हम अपने स्वयं के साथ ही अपने देश और समाज की सेवा भी करते हैं। पारीक ने बताया कि प्रतिभा के माध्यम से हम खुद को बेहतर बनाते हैं और इससे हमारी व्यक्तिगत विकास के साथ हम समाज के लिए भी उपयोगी होते हैं। समाज के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ हम अपने विषय में अधिक जानकारी हासिल करते हैं जो हमें अपने जीवन में नई सफलताओं की ओर ले जाता है।

इस अवसर पर विधालय प्रांगण में राज्य सरकार द्वारा चलायें जा रहे पर्यावरण संरक्षण पर 51 

पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल माहेश्वरी ने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास व प्रतिभाओं के सम्मान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी शानदार प्रयास कर ओरों के लिए प्रेरकिय भुमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर माहेश्वरी ने कहा कि हमें पेड़ पौधे लगाकर तापमान को नियंत्रित करने और मौसम की स्थिति को वर्षा के अनुकूल बनाने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहना चाहिए।

वृक्षारोपण हर मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं । यदि अधिक पेड़ लगाए जाएं तो दुनिया का पर्यावरण रहने के लिए सुरक्षित जगह बन जाएगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष अशोक पारीक ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान व बच्चों के अन्दर प्रतिस्पर्धा आती है, वैसे ही वृक्षारोपण से प्रदूषण भी कम होता है जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर विधालय परिवार की तरफ से प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु मिश्रा ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ साथ विद्यालय की 25 प्रतिभाओं के साथ साथ विधालय के दो टोपर ख्वाहिश व अब्दुल संवत को रैजर साईकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर वरुण शर्मा, कृष्णा शर्मा,शाहिन बानों, शान्ति पारीक, महिमा पारीक,गरीमा प्रजापत किरण सोनी प्रियंका जांगिड़ व अन्य स्टाफ सदस्यों व विद्यालय के अभिवाहकों ने आये हुए अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया। संचालन सुनील मिश्र ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express