विकास का नाम भाजपा है, पंचायती राज चुनावों विकास कार्यों के बलबूते वोट मांगेंगे’- राजपुरोहित
सरदारशहर एक्सप्रेस 29 नवंबर 2025। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में जिला परिषद व पंचायत समिति के द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण सातवें चरण में भी जारी रहा। इस चरण में प्रधान कोष से ग्राम पंचायत शिमला में 28.96 लाख, बोघेरा में 21.54 लाख, बिल्यू बास रामपुरा में 86.66 लाख, मेहरासर उपाधियान में 120.40 लाख, रातूसर में 13.10 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, पूर्व प्रधान भैरोसिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, जिला परिषद सदस्य गिरधारीलाल पारीक, श्योकरण पोटलिया, सरपंच गोपाल सिंह, पस सदस्य श्यामलाल शर्मा, रामनिवास पारीक, गिरधारीलाल स्वामी, हीरालाल बैनीलाल, सुरेन्द्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों नें किया।
जिला प्रमुख वंदना आर्य नें अपने कोष से पंचायत मेहरासर उपाधियान में 15 लाख की लागत से पानी निकासी हेतू नाला निर्माण, 10 लाख की लागत से इंटरलोक सड़क का निर्माण करवाया है। विकास कार्यों से गद-गद हुए बिल्यू बास रामपुरा के ग्रामीणों नें भाजपा नेताओं का डीजे बजाकर पुष्पा वर्षा की और 31 किलो की माला पहनाकर आभार जताया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा की ‘आप लोगों नें हमको सदैव दिया ही दिया है, मैंने आपको कुछ नहीं दिया, पांच साल पहले जो आप लोगों नें जिम्मेदारी दी थी उसका ईमानदारी से निर्वहन किया और करोड़ो के विकास कार्य विभिन्न पंचायतों में करवाए’।
साथ ही राजपुरोहित नें कहा की “विकास का नाम भाजपा है, पंचायती राज चुनावों विकास कार्यों के बलबूते वोट मांगेंगे”। इस अवसर पर भाजपा नेता श्यामलाल शर्मा, ईश्वर डूडी सहित भाजपा नेताओं नें अपने विचार व्यक्त किये। क्षेत्र में आये हुए भाजपा नेताओं का बिल्यू सरपंच शीशपाल सिहाग, मंडल अध्यक्ष महेंद्र स्वामी, युवा नेता जोगेंद्र सिंह, धनपत दहिया,नोरा देवी, मंजू देवी, विमला देवी, गोपीराम, रतिराम, मोहरी देवी, अजीज खां सहित आदि ग्रामीणों नें साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।











