युवा टीम के सहयोग से 150 लड़कियों ने देखी THE KERALA STORY फिल्म, लड़कियों ने जनजागृति के लिए बताई अच्छी फिल्म

युवा टीम के सहयोग से 150 लड़कियों ने देखी निशुल्क फिल्म

सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023। देश में इन दिनों THE KERALA STORY फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को देखने के लिए एडवांस बुकिंग भी हो रही है। फिल्म का प्रमोशन भी बड़े स्तर पर हो रहा। और तो और प्रधानमंत्री मोदी ने भी फिल्म देखने के लिए निवेदन किया। कहते है की फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है। फिल्म में लड़कियों के लिए जागरूकता संदेश भी दिया गया है। फिल्म की कहानी एक लड़की पर बनी हुई है। लड़कियों को फिल्म निशुल्क दिखाने के लिए सरदारशहर की एक युवा टीम आगे आई है। अभी तक 150 लड़कियों को निशुल्क फिल्म दिखा चुके है।

लड़कियों को THE KERALA STORY फिल्म देखकर केसा लगा आइए देखते है। क्या कहा……

 

लड़कियों ने नि:शुल्क फिल्म दिखाने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। युवा टीम के दिलीप सिसोदिया(मामा),भानु स्वामी, लक्ष्मीनारायण सैनी,पंकज तातेड,अरुण सोनी, कुशाल कसेरा अनिल जांगिड़ ,नितिन जांगिड़,प्रकाश वर्मा,अरविंद शेखावत आदि ने जनजागृति के कार्य सदेव करने हेतु तत्पर रहने को कहा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express