फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी संगठन के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय “फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी” (रजि.) संगठन के कार्यालय का शुभारंभ विधि विधान से किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रसन्न धूत ने बताया कि हमारे संगठन का उद्देश्य समाज सेवा से जुड़े कार्य करना है तथा अतीत में भी हम सेवा कार्य कर चुके है। इसी क्रम को आगे बढाने के उद्देश्य से ही आज हमने हमारे कार्यालय (गंगाधर जी, गंगा माता मंदिर के सामने, ताल मैदान) का शुभारंभ किया है। कार्यालय के लिए निशुल्क आवास परिसर उपलब्ध करवाने के लिए संगठन के सभी सदस्यों ने संगठन के ही “आशीष मिश्रा” का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसन्न धूत, कोषाध्यक्ष राजेश पारीक, सहसचिव नंदलाल प्रजापत, संगठन मंत्री राजवीर सिंह राठौड़, हेमंत छाजेड़, रवि नाथोलिया, ललित अग्रवाल, महावीर सोनी, कपिल शर्मा, रतनलाल मोयल,विक्रम आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express