सरदारशहर में सर्दी का सितम जारी, सर्दी बढ़ने से किसानों के चहरे खिले

सरदारशहर एक्सप्रेस। पिछले पांच दिनों से लगातार सरदारशहर अंचल में सर्दी का सितम जारी, लगातार आ रहे घने कोहरे से रबी की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा। घने कोहरे एवं सर्दी बढ़ने के साथ ही भूमिपुत्र किसानों के चेहरे पर मुस्कान लोट आई है। किसानों ने बताया कि पिछले पांच छ दिन से लगातार आ रहा कोहरा फसलों में संजीवनी बूटी का काम करेगा।

सारदा पुस्तक मंदिर

लगातार कोहरा व सर्द हवाएं चलने से सर्दी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के बीच उतर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तन को चुभने का अहसास करा रही है। सर्दी के चलते बाजार भी 10 बजे खुलने लगे है गलिया सुनसान नजर आने लगी है। जगह जगह लोगो को अलाव का सहारा लेकर तपते हुए देखा जा रहा है।

आथुना बाजार

सर्दी बढ़ने के साथ ही शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। गजक, रेवड़ी, घेवर, मुंगफली में ग्राहकी ज्यादा नजर आने लगी है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों स्वेटर, कंबल, रजाई की दुकानों पर भी ग्राहकी बढ़ गई है। एडवोकेट अश्विनी शर्मा ने बताया की शहर में आवारा गोवंश भी सर्दी में जूझ रहे हैं 

शिव मार्केट

नगर परिषद प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए जहा लोग नव वर्ष गायों को लापसी खिलाकर मना रहे हैं वही सभापति मौन हैं सभापति को आवारा गोवंश के लिए सर्दी में उचित व्यवस्था करनी चाहिए

ताल मैदान

Contact for Ads - Sardarshahar Express