सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर में” वार्षिक उत्सव “और “राजस्थान दिवस” का संगम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और श्याम भजन के साथ भक्तिमय माहौल में हुई। विद्यार्थियों ने राजस्थानी ,हरियाणवी और पंजाबी लोक संस्कृतियों की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी विशेष रूप से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “विषय पर आधारित नाटक की मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया और सामाजिक जागरूकता का कड़ा संदेश दिया।
मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.योगेश चाहर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक गुर सिखाए ।उन्होंने अपनी मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए राजस्थानी भाषा के प्रचार प्रसार और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का संबोधन रहा उन्होंने अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता पर जोर देते हुए वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित किया इन पूर्व विद्यार्थियों को निदेशक महोदय द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदर्श सितारे डॉ. मीनाक्षी, योगेंद्र स्वामीIITIAN , व्याख्याता सपना वर्मा ने भी अपनेविचार साझा किए।
कार्यक्रम में सुभाष चंद्र सोनी, राधेश्याम शर्मा , डॉ पी के पांडिया उपस्थित रहे जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा वर्मा ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक गिरीश लाटा ने सभी विद्यार्थियों को वर्ष भर आयोजित खेलकूद , साहित्यक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य संयोजक मुकेश सुथार एवं लोकेश सैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक महेश छिम्पा , उमा भारती जांगिड़, सुमन चौहान, उमेश शर्मा, अभिमन्यु लाटा , कृष्णा लाटा , नारायण लाटा , राजेंद्र भाट , आशीष पारीक, कपिल सारस्वत सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक वेद प्रकाश बरोड़ ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ गौरवपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थी मोनिका जाखड़ ,राजेश गंडास सुनीता जाट और देवेश जेडीया ने किया।











