सरदारशहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025। मंगलवार को स्टांप वेंडर एसोशियन सरदारशहर द्वारा तहसीलदार एवं नगरपरिषद सभापति को ज्ञापन देकर तहसील परिसर में हो रही परेशानी से अवगत करवाया और जल्द समाधान की मांग की, स्टांप वेंडर एसोशियन अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि परिसर में मुख्य गेट से आने जाने के रास्ते में बड़े बड़े खड्डे बने हुए हैं।
वहीं शौचालय स्थिति भी बहुत दैनिय है तहसील परिसर में लाइट व मरकरी लगाकर रोशनी करवाई जाये, अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में रोज सैकड़ों लोग आते हैं। आने जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी होती है।
जल्द समस्या का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जाए, इस अवसर पर अध्यक्ष भरत कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष नोरतवमल भाटी, कोषाध्यक्ष ओमसिह शेखावत, मिडीया प्रभारी हरिमोहन भोजक, खुशी मोहम्मद, संजय चोहान, धर्म सिह नैन, गुलाब सिह, नारायण सिह, जयनारायण, केशरा राम पाडर, चिमन सिह, महेश शर्मा सहित पूरा सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 











