सरदारशहर एक्सप्रेस। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की प्रशिक्षु बहिनों ने आज शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में भारतीय संस्कृति, जीवन प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, सांस्कृतिक मूल्य, योग शिक्षा का महत्व और विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता की उपयोगिता आदि विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार सरदारशहर के ओमप्रकाश पारीक एवं बनवारी लाल जांगिड़ ने भी विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्य की स्थापना पर बल दिया। कार्यशाला में प्रशिक्षु अक्षरा पाराशर, खुशबू कुशवाहा, और प्रांजल राघव ने विद्यार्थियों को जीवन उपयोगी बातें बताने के साथ-साथ विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।
प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने गायत्री परिवार एवं प्रशिक्षु बहनों का स्वागत करते हुए भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं संरक्षण हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दिव्या गौड़, आनंद मीणा, प्रेम प्रकाश नाई, पंकज धांधल, जितेंद्र शर्मा, सुनील भोजक, संदीप दर्जी, रेणू मिश्रा, सोनू शर्मा, मोनिका सैनी, ममता सोनी, शोभना चारण आदि उपस्थित रहे।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की प्रशिक्षु बहिनों ने आज शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग शिक्षा के महत्व बताए











