सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जुलाई 2023। सरदारशहर के गिड़गिचिया रोड कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास बीहड़ में एक व्यक्ति कीकर के पेड़ से लटका मिला। युवक रवि प्रकाश (40) पुत्र जयचंद वाल्मिकि वार्ड 52 का रहने वाला है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने जब बीहड़ में पेड़ से लटका हुआ शव देखा तो सरदार शहर पुलिस थाने में सूचना दी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसआई रामनिवास मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी पोस्टमार्टम कर शव सौंप दिया गया। एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई बबलू वाल्मीकि ने रिपोर्ट दी है
कि उसका बड़ा भाई रविप्रकाश बुधवार दोपहर 3 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि मेरे बड़े भाई रवि प्रकाश ने गिड़गिचिया रोड स्थित बीहड़ में कीकर के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, हम मौके पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस पहले से मौजूद थी, पुलिस की मौजूदगी में मेरे भाई के शव को नीचे उतारकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई बबलू ने रिपोर्ट में बताया कि मेरा बड़ा भाई रवि प्रकाश मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरदारशहर में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त: युवक मानसिक रूप से था परेशान, बुधवार को बिना बताए घर से चला गया था










