तहसील के गांव बायला में चोरों ने खेत में किया हाथ साफ – देखे पूरी खबर

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 जून 2023। सरदारशहर उपखंड के गांव बयाला में खेत से चोरी का मामला सामने आया है। अजुर्नसिंह पुत्र श्री मेहताब सिंह जाति राजपुत उम्र 45 साल निवासी ग्राम बायला ने रिपोर्ट दी की मेरा खेत गावं की दिखणादी रोही में स्थित है 1 ट्यूब वेल बना हुआ है मेरे उक्त खेत में काश्तकार राकेश नायक निवासी कुन्तासर अपने परिवार सहित द्वाणी बनाकर रहता है। 5 जून को रात्री में किसी समय कोई अज्ञात चोर मेरे उक्त खेत में घुसकर खेत में बने स्वीच रूम में झटका मशीन, एक बैट्री, दो सोलर प्लेट, एक लोहे का बॉल, एक तुरी, एक डेक, फव्वारा नग 13 चोरी कर ले गया। सुबह में अपना खेत संभालने गया तो खेत के स्वीच रूम में रखा उक्त सामान नहीं मिला जिस पर काश्तकार से इस संबंध में बात की काश्तकार ने बताया वह तो अपने परिवार सहित रात्री में करीब 10.00 बजे या गया था। मैन इधर उधर पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express