रावण सहित कल होगा एक साथ तीन पुतलो का दहन, कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। सरदारशहर एकता मंच के द्वारा सेठ मूलचंद विकास कुमार मालू के सौजन्य से आगामी दशहरे पर भव्य विजयदशमी उत्सव एवम रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंच के कार्यकर्ताओं , शहर के अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों बैठक का आयोजन ताल मैदान में समाजसेवी महावीर माली की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सैंकड़ो कार्यकताओ के साथ- साथ एडवोकेट माणक चंद भाटी , शोभाकांत स्वामी , डॉ पण्डित बाल कृष्ण कौशिक , गौरीशंकर कन्दोई , अश्विनी कुमार पारीक , मुखराम नाथोलिया , शंकर लाल प्रेमानी , संजय दुगड़ , भंवरलाल सोनी ,शंकरलाल उपाध्याय , बाबूलाल स्वामी , अमित शर्मा , लालबहादुर सेवदा , बाबूलाल माली , सुनील मिश्र , नॉशाद सांखला , धीरज प्रजापत , हरिसिंह देराजसर , प्रकाश पापटान , नोरंग लाल जांगिड सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए एकता मंच अध्यक्ष जितेंद्र राजवी ने बताया कि सरदारशहर के इतिहास में प्रथम बार तीन पुतलों का दहन किया जाएगा साथ ही स्थानीय एवम बाहरी कलाकारों द्वारा मनोरम भक्तिमयी सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति , राम रावण युद्ध का मंचन , भव्य बेंड वादन एवम आकर्षक आतिशबाजी , सम्पूर्ण ताल मैदान की सजावट , मनोरम जीवंत झांकियां एवम लंका दहन मुख्य आकर्षण होंगे साथ ही इस अवसर पर भामाशाह विकास कुमार मालू का भी स्वस्थ होकर लौटने पर विशेष स्वागत भी किया जाएगा। सफल आयोजन के लिए एकता मंच उपाध्यक्ष फारुख ज्यांन मोहम्मद एवम राकेश टाक , मंत्री बाबूलाल प्रजापति , सचिव रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीमें गठित कर दायित्व सौंपे गए । कार्यक्रम संयोजक सम्पत राम जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express