सरदारशहर/ मनीष पांडिया। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 94 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारशहर-रतनगढ़ मेगा हाईवे पर मांगासर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोका। जांच के दौरान वाहन से अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। कैंटर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में रजीत सिंह निवासी फीरोजपुर, पंजाब, आकाशदीप सिंह निवासी तरनतारन पंजाब सहित पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कैंटर को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाई में उपनिरीक्षक रामफूल, कांस्टेबल अनिल सैनी, शिवलाल, कुनणमल, जयप्रकाश एवं जिला स्पेशल टीम चूरू पुलिस की इस कार्रवाई में सहयोग रहा।
Related Posts

करणी कथा की तैयारिया पूर्ण: कल होगी कलश यात्रा, दोपहर से शुरू होगी करणी कथा – पढ़े पूरी खबर
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। स्थानीय मोहनजी चौधरी के नोहरे में कल 21 अप्रैल…

विधायक शर्मा ने सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति पूर्ण और समय पर देने की मांग की
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय विधायक पंडित अनिल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा…

फैक्ट्री से होटल जा रहे कर्मचारी का एक्सीडेंट:बाइक स्लिप होने से घायल हुआ युवक, स्थानीय लोगो ने अस्पताल में कराया भर्ती
सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जुलाई 2023। सरदारशहर के मेगा हाईवे पर मदीना कॉलोनी…








