सरदारशहर एक्सप्रेस। आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर में मकर संक्रांति के उपलक्ष में उड़ान उत्सव मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेहंदी तथा पतंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पूजा शर्मा और द्वितीय श्रेया शर्मा रही तथा शिक्षाविद श्री गिरीश जी लाटा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में ऊंचाई छू लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय की तरफ से पोश बड़े का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गायत्री पांडिया, टीना अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रवक्ता सुरेन्द्र कड़वासरा,श्री रामनिवास, राकेश कुमार चौहान, राधेश्याम सारण, आशीष पारीक अनिल कुलहरी,श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, श्रीमती उमेश शर्मा, श्रीमती सुमन चौहान ने अपने विचार व्यक्त किये।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार लाटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर में मकर संक्रांति के उपलक्ष में उड़ान उत्सव मनाया गया












One thought on “आदर्श महाविद्यालय सरदारशहर में मकर संक्रांति के उपलक्ष में उड़ान उत्सव मनाया गया”
Comments are closed.