सरदारशहर एक्सप्रेस 30 जनवरी 2026/मनीष पांडिया। सवर्ण प्रतिभा बचाओ समिति एवं विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित नए नियमों के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया को तथा उपखंड अधिकारी (SDM) सरदारशहर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने कहा कि नया UGC नियम पूर्वाग्रह से ग्रस्त, द्वेषपूर्ण एवं भ्रामक है।
इसमें अनेक गंभीर विसंगतियाँ हैं, जो इसे न केवल सवर्ण-विरोधी बनाती हैं, बल्कि सामाजिक न्याय एवं समरस समाज की अवधारणा के भी विपरीत खड़ा करती हैं। यह नियम समाज को जोड़ने के बजाय विभाजन की ओर ले जाता है। सवर्ण प्रतिभा बचाओ समिति के संयोजक नरपतसिंह ने कहा कि UGC नियम को लेकर आज सम्पूर्ण देश में सवर्ण समाज के छात्रों के मन में आक्रोश, भ्रम एवं भविष्य को लेकर आशंकाओं का माहौल बन गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
सवर्ण प्रतिभा बचाओ समिति के कार्यक्रम संयोजक पवन पोद्दार ने कहा कि नया UGC नियम जातीय विद्वेष पैदा करने वाला है तथा यह समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को नुकसान पहुँचाने वाला है। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्र ने UGC नियम को एकतरफा बताते हुए कहा कि इसमें व्याप्त विसंगतियों को दूर कर इसे संशोधित किया जाना चाहिए, ताकि सभी वर्गों के छात्रों के साथ न्याय हो सके।
इस अवसर पर राजकुमार गौड़, विपिन गोयल नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित विश्वनाथ अग्रवाल मांगीलाल सेवदा, शुभकरण पारीक, मांगीलाल पंकज गर्ग कमल पारीक पंडित आजाद सूरोलिया आदित्य नाथोलिया अभिजीत पारीक अनिल शर्मा बनवारी लाल शर्मा राजेंद्र सिंह भाटी राजेश शर्मा प्रकाश शर्मा संदीप सिंह योगेश सुनील कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्वण समाज के बंधु उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में UGC के नए नियमों का विरोध किया।










