सरदारशहर एक्सप्रेस 1 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया की रिपोर्ट। शहर के पंचायत समिति सभागार में केंद्रीय बजट का सामूहिक श्रवण किया गया। बजट का लाइव प्रसारण सभागार में एलईडी स्क्रीन पर देखा और सुना गया। इस समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बजट के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सितारामन का हृदय से आभार जताया।
जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने बताया की यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है। हनुमानगढ़ संगठन प्रभारी जीतेन्द्र शर्मा ने कहा की इस बजट के तीन कर्तव्य हैं – निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं व अवसर, और सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना।
भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी ने बताया की आधुनिकता और विरासत का यह संगम स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर सभापति राजकरण चौधरी, पार्षद हँसराज सिद्ध, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, राजवीर सिंह राठौड़, भाजयुमो महामंत्री गुरू धानका, इंद्रसिंह शेखावत, निरंजन धानका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
पंचायत समिति सभागार में एलईडी स्क्रीन पर सुना गया केंद्रीय बजट 2026-27










