सरदारशहर एक्सप्रेस 18 दिसम्बर 2025/ मनीष पांडिया। प्रदेश सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले की सरदारशहर नगरपरिषद टाउन हॉल में वार्ड नंबर 15 से 21 के लिए शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में 02 पट्टा पत्रालियां प्राप्त की गई तथा 14 पट्टे जारी किए गए। भवन निर्माण की 02 स्वीकृति, यूडी टैक्स के 02 आवेदन, 17 एनएफएसए केवाईसी, घर-घर कचरा संग्रहण की 13 शिकायतों, सड़क मरम्मत के 05, नाली मरम्मत के 04, स्ट्रीट लाईट मरम्मत के 15, निराश्रित पशु पकडने से संबंधित सूचना के 25, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के 35, ईडब्लयूएस प्रमाण पत्र के 07, जनआधार संशोधन व अद्यतन के 23 आवेदनों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान राजकरण चौधरी, आयुक्त मगराज डूडी, सौरभ कुमार, पुखराज गोस्वामी एवं परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।










