उत्तम पारीक का ऑस्ट्रेलिया सरकार में प्रोजेक्ट मैनेजर चयन

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। पारीक समाज के प्रतिभासंपन्न युवा उत्तम पारीक, पुत्र अटल बिहारी जी पारीक सुपौत्र मामराज जी पांडिया ( गांव बरजांगसर, तह- सरदारशहर), को Australia के राज्य Queensland सरकार के लोक निर्माण विभाग (Department of Housing and Public Works ) में सरकारी सेवा के तहत प्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager)के रूप में चयनित होकर कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उपलब्धि पूरे परिवार एवं समाज के लिए गर्व का क्षण है। उत्तम पारीक ने कठिन परिश्रम, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और समर्पण भावना के बल पर यह गौरवपूर्ण सरकारी पद प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अप्रतिम उपलब्धियाँ हासिल की जा सकतहम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। विश्वास है कि वे अपने ज्ञान, निष्ठा और कार्यकुशलता से न केवल क्वींसलैंड सरकार में बल्कि सम्पूर्ण भारतीय समाज में गौरव का प्रतीक बने रहेंगे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express