कोलकाता नागरिक परिषद द्वारा स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर के कोलकाता प्रवासी नागरिकों की संस्था कोलकाता नागरिक परिषद द्वारा अपनी स्थापना की 49वीं वर्षगांठ पर सरदारशहर में तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार को परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गोलछा के नेतृत्व में सांयकाल में स्थानीय ऋषिकुल वेद वेदांग आश्रम के वटुको को खेल सामग्री भेंट कर भोजन करवाया गया। इस अवसर पर शीतल गोलछा, संतोष सोनी, डाक्टर संगीता पुष्प जैन, अनिता मित्तल, विदिशा उपाध्याय, नैना प्रेमाणी, जयकिशन जांगिङ, सूरज श्यामसुखा, नारायण लाटा, उपस्थित थे। कार्यक्रम में डाक्टर बालकृष्ण कौशिक ने ऋषिकुल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं आश्रम के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने कोलकाता परिषद के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गोलछा सहित समस्त आगंतुकों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के दुसरे दिन मंगलवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में समाजसेवी शिवरतन सर्राफ की अध्यक्षता एवं प्रकाश बुच्चा के आतिथ्य में समस्त रोगियों को फल वितरण कर उनके स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर राजेंद्र मोदी ,पुष्पदंत जैन, पन्नालाल डागा, देवचन्द सोनी, किशोर मित्तल, थावरमल बोथरा, मयंक मोदी आदि उपस्थित थे। चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर चन्द्र भान जांगिङ ने परिषद का आभार व्यक्त किया ।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में कल बुधवार को स्थानीय गांधी चौक पर समस्त राहगीरों को शीतल पेय पदार्थ पिलाया जायेगा।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express