राष्ट्रीय संत सम्मेलन गोरखपुर में वरुण शर्मा व सुरेंद्र शर्मा ने किया राजस्थान प्रदेश नेतृत्व

सरदारशहर एक्सप्रेस। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से संगठन के पदाधिकारी वरुण शर्मा व सुरेंद्र शर्मा ने 12 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन मिश्रौली गोरखपुर में शामिल होकर राजस्थान प्रदेश का नेतृत्व किया कार्यक्रम के आयोजक पंचदेव मंदिर के महंत सुनील दुबे के आमंत्रण पर पूरे भारतवर्ष से अनेक संतों का आगमन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरिया सिद्ध पीठ के महंत शीष दास जी महाराज ने की सैकड़ो संतों में गोपेश्वर जी महाराज वृंदावन, बृजमोहन दास महाराज दशस्त्र पीठ अयोध्या, पूर्णिमा कोठारी स्मृति मंच कोलकाता, ओंकार नाथ मिश्रा राष्ट्रीय समन्वयक ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, भूपेंद्र जी कोलकाता, कथावाचक राममोहन तिवाड़ी, शैलेंद्र दुबे, ऋषिकेश द्विवेदी जिलाधिकारी, राकेन्द्र द्विवेदी ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express