विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं के लिए फीडबैक

भाजपा की बैठक में टिकिट को लेकर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओ के लिए फीडबैक

सरदारशहर एक्सप्रेस 2जून 2023। सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जनप्रतिनिधियों की बैठक दुगड़ गेस्ट हाउस में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सरदारशहर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि विधानसभा 2023 के चुनाव हम सब के सामने है, सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि आप अपने जीते हुए बूथों को और मजबूती प्रदान करे। किसानों के कर्ज माफी से लेकर बेरोजगारी भत्ते का वादा, बार बार पेपर लीक कर बेरोजगारों के सपनों को कुचलने का काम किया है। ऐसी जनविरोधी और झूठी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। आप सभी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाओगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। मेघवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक को प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने एकजुटता से भाजपा के लिए कार्य करने का आव्हान किया। पूर्व विधायक अशोक पींचा ने डॉ विश्वनाथ मेघवाल एवम् सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री सुरेश वर्मा ने बैठक की प्रस्तावना रखी। बैठक को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, जिला प्रमुख प्रतिनिधि मोहनलाल आर्य, सह प्रभारी दिनेश सोनगरा ने भी संबोधित किया। उक्त बैठक के पश्चात मेघवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों से संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। अंत में मेघवाल ने भाजपा नेताओं से अलग अलग फीड बैक भी लिया। जिसमे शिवचंद सहू, मुरलीधर सैनी, सुशीला सारण, सुरेंद्र सर्राफ आदि से बातचीत की। बैठक का संचालन उप नेता प्रतिपक्ष मदन ओझा ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express