विधानसभा आम चुनाव के लिए ईवीएम की जांच 15 मई से – पढ़े पूरी खबर

सरदारशहर एक्सप्रेस 10 मई 2023। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 15 मई सवेरे 9 बजे से की जाएगी।

आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में हुई राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 15 मई से प्रतिदिन सवेरे 9 बजे से शाम 7 बजे तक भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड द्वारा आवंटित 6 इंजिनियरों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 1543 मतदान केन्द्र हैं जिनके लिए 1938 बैलेट यूनिट, 1938 कन्ट्रोल यूनिट तथा 2103 वीवीपेट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच की जायेगी। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु 24×7 स्टेट आर्म्ड पुलिस की तैनाती रहेगी। सम्पूर्ण प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया की निगरानी निर्वाचन विभाग जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लाईव वेबकास्टिंग से की जायेगी। सिहाग ने उपस्थित प्रतिनिधियों से एफएलसी के संबध में विस्तार से चर्चा करते हुए सुझाव आमंत्रित किए तथा प्रतिनिधियों से एफएलसी के सम्पूर्ण कार्य के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया।

 

इस दौरान एडीएम लोकश कुमार गौतम, नारायण सिंह बेनिवाल, शिव कुमार शर्मा, बजरंग बजाड,़ हरिओम जोशी, जिला ईवीएम नोडल अधिकारी जितेन्द्र कुमार, निर्वाचन तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express