विकास कुमार मालू ने भेंट की चूरू पुलिस को दो नई गाड़िया

सरदारशहर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भामाशाह विकास कुमार मालू की ओर से चूरू पुलिस को दो नई गाड़ियां उपलब्ध कराई गईं। पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव के आग्रह पर महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन तथा मारुति की अर्टिगा गाड़ी प्रदान की गई। भामाशाह विकास मालू के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राजवी ने पुलिस अधीक्षक जय यादव को दोनों गाड़ियों की चाबियां सौंपी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विकास मालू द्वारा सरदारशहर थाने को पांच वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जो वर्तमान में पुलिस सेवा में सक्रिय रूप से उपयोग हो रहे हैं। इस अवसर पर वृताधिकारी कुलदीप वालिया एवं थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने भामाशाह विकास कुमार मालू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये वाहन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। पुलिस अधिकारियों ने इसे समाज और प्रशासन के बीच सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express