सरदारशहर एक्सप्रेस 6 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया की रिपोर्ट। सरदारशहर नगर परिषद द्वारा आज “विकास उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। विदाई समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर व विभिन्न वार्डों में हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम आज शाम नगर परिषद कार्यालय के सामने गांधी चौक पर आयोजित होगा। समारोह में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण मुख्य रूप से मौजूद रहकर विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण करेंगे। नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुए विभिन्न विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया और पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद की ओर से इसे शहर के विकास को समर्पित विशेष आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
सरदारशहर में आज “विकास उत्सव” : करोड़ों के कार्यों का डिजिटल लोकार्पण, गांधी चौक पर भव्य कार्यक्रम










