विनय लखोटिया बने माहेश्वरी युवा सगठन के अध्यक्ष

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। सरदारशहर माहेश्वरी भवन प्रांगण में रविवार को माहेश्वरी युवा सगठन का चुनाव फुसराज करनाणी की अध्यक्षता में तथा ट्रस्ट कार्यकारणी की देख रेख में संपन्न हुए। माहेश्वरी युवा सगठन के सरक्षक- गजानन्द मीमानी, अध्यक्ष -विनय लखोटिया, मंत्री -राजकुमार खटोङ उपाध्यक्ष -धीरज सोमाणी, कोषाध्यक्ष-अकित मूधङा,उप मंत्री- आनन्द कर्वा, संगठन मंत्री-कपिल पेङीवाल, सुचना एवं प्रसारण मंत्री- सतीश मूधङा, सांस्कृतिक मंत्री-निखिल तोषनीवाल का सर्वसम्मति से चयन हुआ। अध्यक्ष ने माहेश्वरी ट्रस्ट तथा युवा संगठन के सभी पदाधिकारियो व् सदस्यो को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष विनय लखोटिया ने कहा की हमारी युवा टीम समाज को आगे बढ़ाने व समाज के युवाओं में नई उमंग भरने का काम करेंगी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express