विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री का जन्मदिन मनाया 

सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा का 40 वां जन्मदिन अन्नपूर्णा रसोई में जरुरतमंदों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने कहा कि भरत शर्मा संगठन के प्रति समर्पित भाव रखने वाले कार्यकर्ता हैं। सादगी व सहयोग की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सम्पूर्ण संगठन का सम्मान है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि विप्र फाउंडेशन हर उस कार्यकर्ता व पदाधिकारी का सम्मान करता है जो संगठन की रीति नीति को अपनाकर संगठन व समाज के लिए पुर्ण रूप में अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करता है, भरत शर्मा सरदारशहर में संगठन की शुरुआत से ही सारथी बनकर मजबुती प्रदान करने वाला कार्यकर्ता हैं। जो वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ सतत कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने शर्मा का सांफा व मुमेनटो देकर सम्मान किया। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के दुपट्टे पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा राजेन्द्र तिवारी स्पर्श मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अन्नपूर्णा रसोई के व्यवस्थापक विकास बागड़ी की देखरेख में जरुरतमंदों को खाना खिलाया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express