बार एसोसियन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विप्र फाउंडेशन द्वारा राजेंद्र राजपुरोहित का सम्मान

सरदारशहर एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। रविवार का दिन विप्र फाउंडेशन परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, संगठन के सक्रिय एवं प्रतिष्ठित सदस्य राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन की ओर से श्री राम माध्यमिक विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि राजपुरोहित न्यायप्रिय, सिद्धांतवादी, निडर एवं अध्ययनशील अधिवक्ता हैं। उन्होंने हमेशा समाज, न्याय और सेवा को प्राथमिकता दी तथा सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता उनके व्यक्तित्व को विशिष्ट बनाती है। उन्होंने अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों का संचालन किया और कभी भी राजनीति में स्वयं को नहीं जोड़ा, बल्कि समाजहित को ही अपना ध्येय रखा।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि मेने मेरी जिंदगी में अनेक अधिवक्ता देखें है मगर “राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित एक ऐसे बिरले परिवार से जिनके पिताजी व भाई भी गरीब, बेसहारा व जरुरतमंदों की आवाज बुलंद करने में अग्रणी भूमिका निभाने में आगे रहे हैं। निसंदेह ऐसे जुझारू, कर्मठ, सेवाभावी एवं न्यायप्रिय अधिवक्ता का सम्मान समारोह हमारे लिए गौरवान्वित पल का अहसास करवा रहा है, जिनका चयन पूरे समाज व शहर के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर मिश्र ने विप्र फाउंडेशन सरदारशहर की तरफ से सभी सम्मानित अधिवक्ताओं व सदस्यों का भी आभार व कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजपुरोहित सभी को साथ लेकर चलने और कार्य को प्रभावी रूप से पूर्ण करवाने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारीयों में तहसील उपाध्यक्ष रामगोपाल जोशी, युवा नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र तिवाड़ी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमलकांत शर्मा, शुभम शर्मा, मनीष पांडिया एडवोकेट अशोक पारीक सहित अनेक विप्रजनों के साथ सरदारशहर विकास मंच के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात राजपुरोहित का गुरुजी कुंज में विप्र फाउंडेशन के संरक्षक मारुति कुमार मिश्र से आत्मीय भाव से मिलने पर मिश्र ने अपने पारिवारिक सदस्य व नव निर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजपुरोहित का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम दोनों भाई अपने पिताश्री के दिखाये रास्ते पर चल कर सदैव गरीब को गणेश, जरुरतमंदों की आवाज बनकर व समाजहित, न्याय और सेवा के कार्यों में अग्रणी रहेंगे। उन्होंने विप्र फाउंडेशन परिवार के सभी पदाधिकारियों और उपस्थित समाजबंधुओं का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब जब विप्र फाउंडेशन सरदारशहर टीम द्वारा मुझे याद किया जायेगा, तब में अपने तन,मन, धन से संगठन के साथ खड़ा मिलता रहुंगा। राजपुरोहित ने शहर से लेकर देश-प्रदेश तक विप्र फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में हमारे बच्चों को मजबूती प्रदान होगी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express