सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन सरदारशहर द्वारा सरदारशहर के सभी सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री व पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज दोपहर चायनीज मांझे की रोकथाम हेतु स्थानीय गांधी चौक में सभापति राजकरण चौधरी की अध्यक्षता एवम व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवभगवान सैनी के मुख्य आतिथ्य में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में एक जन जाग्रति कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत, थानाधिकारी मदनलाल विश्नई ,बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष माणकचनद भाटी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता सम्पत जांगिड़, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक बंजरग लाल दीक्षित आदि ने उद्बोधन देकर आमजन से चाइनीज मांझा प्रयोग न करने की अपील की।
इस अवसर पर नगर सभापति राजकरण चौधरी ने सभी व्यापारियों व आमजन से चाईनीज मांझे काम में नही लेने की अपील करते हुए जल्द ही इसके लिए सख्त मुहिम चलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिव भगवान सैनी ने व्यापारियों को पाबंद करते हुए प्लास्टिक मांझा न बेचने की अपील की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक पारीक ने कहा की पहले मकरसक्रांति के अवसर बरेली मांझे का उपयोग किया जाता था पर अब कुछ दुकानदार थोड़ी ज्यादा आमदनी के लिए चाइनीज मांझा बेच रहे हैं जो पक्षियों के लिए बहुत घातक है पारीक ने कहा की आज का कार्यक्रम शहर की जनचेतना के लिए रखा गया है जो शहर में अच्छा संदेश देगा।
फाउंडेशन के देहात अध्यक्ष ने आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष नारायण नाथोलिया,अशोक पारीक(नगर अध्यक्ष), वरुण शर्मा(देहात अध्यक्ष), महेन्द्र देरासरी ,भरत शर्मा, मांगीलाल सेवदा, नितेश भोजक, नारायण लाटा ,आदित्यराज शर्मा ,संजय पारीक,मदन बबेरवाल, बजरंग दीक्षित, संजय दीक्षित, दिनेश भोजक, पण्डित कैलाश चौमाल , प्रवीण भोजक, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, रामनिवास जोशी, प्रदीप दीक्षित , शान्तिलाल नाथोलिया, सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपाथित थे।