नेकी की दिवार का हुआ शुभारंभ: आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन व विप्र फाउंडेशन की सराहनीय पहल, नेकी की दिवार पर जरुरतमंदों के लिए सर्दी के बचाव के लिए सहयोग 

सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में गुरुवार को आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन व विप्र फाउंडेशन के द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया। नेकी की दीवार पर सर्दी के बचाव के लिए जरूरतमंदों का सहयोग करने के लिए दोनों संगठनों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। नेकी की दीवार पर नेकी कर दरिया में डाल का एक अनूठा संदेश दिया गया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक अच्छा प्रयास दोनों संगठनों द्वारा किया गया है। अगर आपके पास घर पर कपड़े बिना जरुरत के पड़े हैं तो आप नेकी की दीवार पर रख कर जा सकते हैं। जिससे जो भी जरूरतमंद है वह नेकी की दीवार से कपड़े लेकर जा सकता है। इस तरह का अनूठा कार्य दोनों संगठनों द्वारा किया गया जिसकी क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर समाजसेवी मधुसूदन राजपुरोहित ने विप फाउंडेशन व पत्रकार संगठन के नेकी के दीवार के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह जरूरतमंदों की मदद के लिए सराहनीय कार्य दोनों संगठनों द्वारा किया गया जो एक अच्छी पहल को दर्शाता है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसा कार्य सभी को करना चाहिए। नेकी की दीवार पर जिसके पास बिना जरुरत के कपड़े पड़े हैं वह यहां पर छोड़ सकता है और जिसको जरूरत हो वह यहां से ले सकता है। ऐसी पहल एक अच्छी व सराहनीय पहल है। इस मौके पर फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा, पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष मुरली बोचीवाल, तहसील अध्यक्ष पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, मनीष पांडिया, श्यामसुंदर जोशी, उमा भोजक, डॉ नोरतन शर्मा, प्रेमलता सारस्वत, वैद्य महेंद्र शर्मा, महेंद्र देरासरी, भजनलाल पारीक, कमलकांत शर्मा, राजेंद्र तिवाड़ी साहवा, ललित राजपुरोहित, आनंद देरासरी सहित अनेक गणमान्यजनों व कार्यकर्ताओं ने इस स्थानीय पहल की प्रशंसा करते हुए इस पहल का अधिक से अधिक सहयोग करने का संकल्प लिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express