खरीद केंद्र पर 30 जून तक होगी तुलाई:सरसों और चने की खरीद में आई तेजी, बारदाने की कमी दूर करने की मांग

सरसों और चने की खरीद में आई तेजी

सरदारशहर एक्सप्रेस 4 जून 2023। सरदारशहर कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की हो रही खरीद में शनिवार को किसानों की रौनक देखने को मिली। क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन लालचंद छीरंग व मुख्य व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा ने शुक्रवार को यहां निरीक्षण करते हुए किसानों से बातचीत भी की। मुख्य व्यवस्थापक शर्मा ने कहा कि अभी तक सरसों के 2356 व चने के 240 किसानों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। जिसमें से 526 किसानों की तुलाई हो चुकी है। वंचित किसानों को राजफैड द्वारा तुलाई के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं। सभी किसानों की 30 जून तक तुलाई की जाएगी। समिति के चेयरमैन छिरंग ने कहा कि पीछे बारदाने की कमी के कारण खरीद केंद बंद रखना पड़ा था। अभी बारदाना उपलब्ध है जबकि पूरे प्रदेश में भी बारदाने की किल्लत चल रही है। इस मामले में चेयरमैन ने राजफैड की एमडी उर्मिला राजोरियों से फोन पर वार्ता कर खरीद केंद्र पर बारदाना जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express