सरदारशहर एक्सप्रेस। श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति, सरदारशहर द्वारा श्रीरामनवमी शोभायात्रा 2025 को लेकर बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर, सरदारशहर में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, बैठक का शुभारंभ प्रभु श्री रामलला के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और श्रीराम स्तुति का गायन कर किया गया। बैठक में समिति के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीकांत ओझा के असामयिक निधन पर उपस्थित सदस्यों द्वारा मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रीरामनवमी शोभायात्रा विक्रम सम्वत-२०८२ के यात्रा संयोजक सुरेश वर्मा के द्वारा कार्यकर्ताओं के समक्ष शोभायात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं यथा प्रारंभ स्थल, यात्रा मार्ग, सुरक्षा, स्वच्छता, बाजार सज्जा, संत सानिध्य, झांकी-नृत्य नाटिका, प्रचार-प्रसार, ग्रामीण संपर्क आदि विषयो पर चर्चा की गयी। शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव आमन्त्रित किये जिस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा अपना मंतव्य और सुझाव दिये गये। समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदारशहर की धरा पर निकलने वाली इस शोभायात्रा इसमें सम्मिलित होने वाले जनसमुदाय के अनुशासन और एकरूपता के लिए प्रसिद्ध है। समिति से जुड़े कार्यकर्ता शोभायात्रा की व्यवस्थाओं के लिए संयम और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते है और इसी के लिए हमें प्रयासरत होना चाहिए।
बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष सुबोध सेठिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की इस शोभायात्रा को भव्यता और दिव्यता प्राप्त हो इसके लिए हम सभी को सक्रिय भागीदारी से अपने जिम्मेदारी में आये कार्यो को उत्साह से करने के लिए प्रयास करना होगा।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष पवन सैनी, संघ के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य सुभाष सोनगरा, सामाजिक कार्यकर्त्ता शोभाचंद स्वामी, मातृशक्ति संयोजिका जयश्री वर्मा, प्रकाश प्रजापत, विहिप के रोहताश सोनी, राहुल सोनी, नवदीप पारीक, ताराचंद रैगर, सुनील भोजक, अभिलाष चौहान, मृत्युंजय पारीक, पंकज बच्छावत, राकेश सोनगरा, अशोक कसेरा, चिरंजीलाल पारीक, विनिता शर्मा, सोनू पारीक, कविता, मीनू शर्मा, पूजा, कांता सोनगरा, मुकेश स्वामी, रितेश चौहान, ईश्वर स्वामी, नरेन्द्र सेवदा, मुकेश सैनी सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें|