सरदारशहर एक्सप्रेस। बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि आनंदोत्सव के कार्यक्रम के निमित्त सरदारशहर की दयानन्द बस्ती वार्ड 5,6,8 और 10 हेतु अक्षत ग्रहण करने के लिए सुबह 10 बजे गणेशजी का मन्दिर माहेश्वरी भवन से जीण माता मंदिर गिनाणी बास तक नानी बाई का मायरा की कथा की कलश यात्रा के साथ ही अयोध्या से आये पूजित अक्षत का कलश जीण माता मंदिर पहुंचाया गया।
जहाँ मंदिर में अक्षत कलश की स्थापना की गई। डूंगरमल पुजारी ने अक्षत कलश को सिर पर धारण किया। कार्यक्रम में नगर संयोजक मुकेश सैनी, बस्ती संयोजक विनोद सिरस्वा, सहसंयोजक गोपाल प्रजापत, सागर दर्जी, निर्मल सैनी, शिवा शर्मा, अभिषेक चोटिया सहित सैकड़ो मातृशक्ति सम्मिलित हुई।
अयोध्या से आये पूजित अक्षत, सरदारशहर में कलश यात्रा निकालकर जीण माता मंदिर पहुंचाए कलश











