सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जुलाई 2023। सरदारशहर के पैंथर मार्शल आर्ट्स एकेडमी में मार्शल आर्ट्स की बेल्ट परीक्षा आयोजित हुई, जिसमे 50 से ज्यादा बच्चो ने एग्जाम देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। एकेडमी के सचिव अर्जुन राठौड़ ने बताया कि 1 साल बाद ये आयोजन हुआ है
जिसके शहर के विभिन्न स्कूल व एकेडमी के बच्चो ने उत्साह से बेल्ट परीक्षा दी और उत्तीर्ण की है। पर्यवेक्षक के रूप में चुरू मार्शल आर्ट्स की तरफ से कबींदर सिंह राठौड़ ने व कोच मनीष वर्मा ने कार्य किया। एकेडमी की संरक्षक माया शर्मा व प्रदीप विद्यार्थी ने बच्चो को शुभकामनाएं प्रदान की।
पैंथर मार्शल आर्ट्स एकेडमी में येलो और ग्रीन बेल्ट ग्रेडिंग का हुआ आयोजन










