
सरदारशहर एक्सप्रेस। देशभर में चल रहे भाजपा के सदस्यता के तहत भाजपा कार्यलय सरदारशहर में युवा मोर्चा के शहर मंडल की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में युवा मोर्चा जिला संयोजक रजत शर्मा नें सदस्यता अभियान के बारे विस्तृत जानकारी दी और सभी कार्यकर्त्ताओं से अधिकाधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन ओझा नें नमो एप्प के माध्यम से ऑनलाइन सदस्य के बारे में बताया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कानसिंह राजपूत नें कहा की अब भारतीय जनता पार्टी में जो मेहनत करेंगे वही कार्यकर्त्ता आगे बढ़ेंगे। युवा मोर्चा मंडल संयोजक गुरु धानका नें कार्यशाला में पधारे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुमेरमल धानका, नगर मंत्री लीलाधर दानोदिया, प्रदीप दीक्षित, कालूनाथ, अशोक पारीक, जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, आनंद प्रजापत, मनीष सैनी, भागीरथ राव सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।