सरदारशहर एक्सप्रेस। खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश अनुसार स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय सरदारशहर में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत दिनांक 31. 8 .24 को पारंपरिक खेल लंगडी टांग ,तीन टांग ,कंचा चम्मच दौड़ एवं प्रेजेंस आफ माइंड एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में सुमित्रा सुथार प्रथम रही। तीन टांग प्रतियोगिता में कोमल पूनम मायावती सारण प्रथम स्थान पर रही एवं सुमन स्वामी रोशनी शताक्षी शर्मा द्वितीय स्थान पर रहि। लंगड़ी टांग में सुमित्रा सुथार प्रथम एवं मोनिका द्वितीय रही। कंचा चम्मच दौड़ में सुमन स्वामी प्रथम रोशनी स्वामी द्वितीय एवं शताक्षी शर्मा तृतीय रही। प्रेजेंस ऑफ़ माइंड गेम में रोशनी स्वामी मोनिका कंवर प्रथम और मायावती सारण शताक्षी शर्मा द्वितीय रही।प्राचार्य डॉक्टर योगेश चाहर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में व्यक्तित्व विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शैक्षणैतर गतिविधियों से छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है ।प्रभारी प्रोफेसर नवीन पारीक ने बताया कि खेल सप्ताह मैं छात्राओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लेखाकार गजेंद्र सिंह भाटी मुकेश चौधरी अशिता गढ़वाल सुनील कुमार गजेंद्र सिंह मनीषा सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।