सरदारशहर एक्सप्रेस। कड़ाके की सर्दी ने क्षेत्र में तूफान मचा रखा है सर्दी को देखते हुए बुधवार को सूरजमल अभय कुमार नाहटा चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से नगर परिषद सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसन नाहटा ने बताया की ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष सर्दियों में स्वेटर कंबल वितरित किए जाते हैं। नाहटा ने बताया की जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से आत्मा को शान्ती मिलती है। महावीर माली ने बताया की कर्मचारी हमारे शहर की शान है जिन्हे हमे समय समय पर सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति राजकरण चौधरी ने कहा की जब बारिश के समय में पूरा बाजार पानी से भर जाता है उस समय इन्ही कर्मचारियों की मेहनत से बाजार के पानी को निकाला जाता है इनके सुख दुख में साथ रहना हमारा पहला धर्म है। शोभाकांत स्वामी ने ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर जयदेव सिंह राठौड़, राजेंद्र आंचलिया, पंकज डागा,भंवरलाल प्रजापत, धनराज बारेचा, राजीव व्यास, ज्ञानी राम दुगड़, जगदीश सोनी,विवेक नौलखा, चेनरूप दुगड़, सीताराम नाई, संजय जाड़ीवाल आदि मोजद रहे। संचालन बाबूलाल सैनी ने किया।