
सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023। आज सरदारशहर उपखंड के गांव कल्याणपुरा बिदावतान, उदासर चारणान, रामसरा, साजनसर में पंचायत समिति द्वारा करवाये गए नए कार्यों का उद्घाटन एव शिलान्यास पूर्व विधायक अशोक पींचा , प्रधान निर्मला राजपुरोहित व भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित द्वारा किया गया।
पंचायत समिति द्वारा करवाए गए नए कार्य
कल्याणपुरा बिदावतान
1. तीन फेश ट्यूबवेल का उद्घाटन
2. खरंजा निर्माण का उद्घाटन ( खेल मैदान से गोशाला तक )
3. खरंजा निर्माण उद्घाटन ( मुख्य रोड़ से सुमेर सिंह के घर तक )
4. राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण का उद्घाटन
5. शमशान भूमि की चारदीवारी का उद्घाटन
उदासर चारणान
1. महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय का हॉल मय बरामदा उद्घाटन
2. महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में टीन शेड उद्घाटन
3. महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में कक्षा कक्ष शिलान्यास
रामसरा पड़िहारान
1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय कक्षा कक्ष शिलान्यास
2. शमशान भूमि चारदीवारी उद्घाटन
3. खरंजा निर्माण उद्घाटन ( रतनाराम के घर से वर सिंह के घर तक )
साजनसर
1. खेल मैदान चारदिवारी आदि का शिलान्यास व उद्घाटन किया।
भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि आने वाली सरकार भाजपा की है और हम पूरी तहसील में विकास की गंगा बहाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में सरदारशहर से भी भाजपा का विधायक विजय होगा। और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता हमारा सहयोग करेगी। राजपुरोहित ने कहा कि कॉन्ग्रेस 5 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। और इनकी आपसी लड़ाई में जनता दुखी हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक पिंचा, प्रधान निर्मला राजपुरोहित, भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, मोहनलाल आर्य, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश भाकर, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पारीक, छाजूसर सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच गिरधारी स्वामी, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रभुदयाल सारण, हीरालाल बेनीवाल, सरपंच सुरेंद्र, भंवरलाल कल्याणपुरा, प्रेम मंडा, शिवभगवान जोशी, मोहर सिंह, आदी उपस्थित थे।