सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर के रिणवा गेस्ट हाउस में विप्र फाउंडेशन द्वारा 20 अक्टूबर को गांधी विद्या मंदिर के राम मंच में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में विप्र फाउंडेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान केंद्रीय परियोजना के अध्यक्ष समाजसेवी मुंबई प्रवासी महावीर प्रसाद शर्मा ने फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ग्रामीण के की सराहना सराहना की। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने प्रेरणादाई व सामाजिक समरसता कार्यक्रम में अधिकाधिक विप्र बंधुओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया। तहसील अध्यक्ष महेंद्र वैध ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर बुधवार सुबह 9:00 बजे गांधी विद्या मंदिर के राम मंच में प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के संयोजक सुशील ओझा समाज को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के प्रदेश सचिव श्यामलाल जोशी, विप्र फाऊंडेशन युवा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सुनील मिश्र, महामंत्री भरत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र देरासरी, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, तहसील अध्यक्ष महेंद्र वैद्य, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, नगर अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, राकेश पारीक, शिवचरण रिणवा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा का स्थानीय इकाई द्वारा साफा, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।