
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर में आज सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुवा। कलश यात्रा आथूना श्याम मंदिर से रवाना हुई जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया। झूमते नाचते कलश यात्रा गिनाणी बास जीवण माता मंदिर से होते हुए कथा स्थल विश्वकर्मा मंदिर जसनाथ जी मंदिर के सामने रिको रोड़ पहुंचकर पूर्ण हुई।
दोपहर 12:15 बजे कथा वाचक रामजी महाराज मिश्रा वृंदावन वाले ने प्रथम दिवस का महत्व बताया की कथा श्रवण से भगवान के प्रति भक्ति का जन्म होता है और भक्ति से ही भगवान की प्राप्ति होती है। कथा में मुख्य यजमान बुधाराम मारोठिया व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
इस अवसर पर शुभकरण घोडेला, किशनलाल मारोठिया, विजय सिरस्वा, बजरंगलाल मारोठिया, पार्षद ईश्वरलाल प्रजापत,जगदीश सिरस्वा, योगेश्वर किरोड़िवाल,कन्हैयालाल सिरस्वा, गंगाधर प्रजापत, बाबूलाल नोखवाल, बाबूलाल सिरस्वा, किशनकुमार किरोड़ीवाल, नानूराम करड़वाल, गोविंद नेहरा, जितेंद्र मारोठिया,विनोद सिरस्वा, हरिप्रसाद सिरस्वा, पार्षद राजकुमारी प्रजापत,झाबर प्रजापत, गोविन्द घोडेला, मूलचंद प्रजापत, बाबूलाल घंटेलवाल, रामेश्वर घोड़ेला, शंकर बबेरवाल, सुशील सिरस्वा, सुनील निराणिया, जेठाराम सुथार उपस्थित रहे।