सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जून 2023। शहर के लूणकरणसर रोड पर गांव घडसीसर के पास सड़क पर दौड़ रही अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार 5 जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची राजासर बिकान टोल नाके की एंबुलेंस के पायलट विनोद कुमार व ईएमटी मदन लाल मीणा ने पांचों घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एक घायल को रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चूरू के गांव बूटियां के अनिल पुत्र रणजीत, रमेश पुत्र सुरेश, राहुल पुत्र पप्पू राम, प्रवीण पुत्र पप्पू राम व काशीराम पुत्र परमाराम पांचों जने कार में सवार होकर गांव बूटियां से गांव करणसर बारात में जा रहे थे कि गांव घडसीसर के पास अचानक सड़क पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार चालक सहित कार में सवार पांच जने घायल हो गए। फिलहाल राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने एक घायल अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार कर चूरू हाई सेंटर रेफर कर दिया व चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
लूणकरणसर रोड़ पर एक अल्टो कर अनियंत्रित होकर पलट गई- पढ़े पूरी खबर











