Skip to content
Sardarshahar Express

Sardarshahar Express

आपणो शहर आपणी खबर

Advertisment Image
  • आपणो शहर आपणी खबर
  • गांव में आज
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • चुरू
  • पड़ोस की खबरें
  • राजस्थान
  • धार्मिक
  • राजनीति
  • अन्य
    • आपणी प्रेरणा
    • देश
    • दुनिया
    • मेरे-अल्फाज
    • रोजगार

 

गांव में आज

चार साल से ई- धरती सॉफ्टवेयर में अटके एक खाते को पुनर्स्थापित कर परिवार को राहत पहुंचाई

Sardarshahar Express MANISH PANDIAJune 8, 2023June 8, 2023

सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जून 2023। महंगाई राहत कैंप ग्राम पंचायत काकलासर में गुरुवार को 4 साल से ई- धरती सॉफ्टवेयर में अटके हुए एक खाते को पुनर्स्थापित कर परिवार को राहत पहुंचाई। प्रकरण के अनुसार ग्राम काकलासर के टीकूराम पुत्र हीराराम जाट की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी मृत्यु उपरांत जब पटवारी ने वर्ष 2019 में विरास्तन नामांतरण दर्ज किया तो ई-धरती सॉफ्टवेयर में उक्त खाता तकनीकी त्रुटि के चलते प्रक्रिया धीन प्रदर्शित होता रहा। जिसकी वजह से काश्तकार ने तहसील कार्यालय में अनेक बार चक्कर लगाए। तहसील कार्यालय से भी काफी प्रयास करने के बावजूद उक्त तकनीकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। आज जब शिविर में परिवार के लोग अपनी समस्या लेकर आए तो शिविर प्रभारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एनआईसी जयपुर एवं चूरु संपर्क कर उक्त समस्या का समाधान नए सिरे से इंतकाल दर्ज कर मौके पर ही इंतकाल स्वीकृत कर स्वीकृत इंतकाल की प्रति सौंपी तो मृतक टीकूराम के वारीसों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो यह कैंप वरदान साबित हुआ है। तकनीकी समस्या के चलते हम 4 सालों से परेशान थे जिससे हमें आज निजात मिली है।शिविर में उपप्रधान केशरीचंद शर्मा, उपखंड अधिकारी बिजेंद्रसिंह चाहर, विकास अधिकारी जगदीशप्रसाद व्यास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्रसिंह छाजुसर, गिरदावर हिंगलाज दान, पटवारी बीरमादेवी, चेतराम मीणा,संदीप मीणा,रामलाल सारण,बलराम ढाका सहित अनेक विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express

Post navigation

⟵ लूणकरणसर रोड़ पर एक अल्टो कर अनियंत्रित होकर पलट गई- पढ़े पूरी खबर
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को आई धमकी भरी कॉल, इससे पहले कई नेताओं को मिल चुकी है धमकी- देखें पूरी रिपोर्ट ⟶

Related Posts

युवती हुई घर से लापता, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई दर्ज

सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जून 2023। तहसील के गांव कल्याणपुरा बिदावतान की युवती के…

खेजड़ा गांव में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। मंगलवार को गांव खेजड़ा में भगवान भगवान…

भाजपा के सुशासन में बहेगी विकास की अभूतपूर्व गंगा – रिणवा

सरदारशहर एक्सप्रेस। तहसील के गांव भोजासर छोटा में शुक्रवार को गत विधानसभा…

Sardarshahar Express Youtube Sardarshahar Express Facebook Sardarshahar Express Telegram Sardarshahar Express WhatsApp Group

Popular Posts

  • नृत्य, गायन और कला प्रतियोगिताओं से गूंजा विद्यालय, मातृ दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा हुनर
  • जिला प्रतिभा सम्मान समारोह कल
  • श्री महावीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का शुभारम्भ, शहर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा का संदेश, मरीजों को बांटे फल
  • एसबीडी महाविद्यालय सरदारशहर में रेजिन आर्ट संगोष्ठी: विद्यार्थियों को पादप संरक्षण की आधुनिक तकनीक की मिली जानकारी

Advertisement

Advertisement

Sardarshahar Express

Contact us

Trending
आपणो शहर आपणी खबर

नृत्य, गायन और कला प्रतियोगिताओं से गूंजा विद्यालय, मातृ दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा हुनर

MANISH PANDIAMay 10, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

जिला प्रतिभा सम्मान समारोह कल

MANISH PANDIAMay 9, 2026May 9, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

श्री महावीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का शुभारम्भ, शहर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

MANISH PANDIAMay 8, 2026May 8, 2026
आपणो शहर आपणी खबर

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा का संदेश, मरीजों को बांटे फल

MANISH PANDIAMay 8, 2026May 8, 2026

Copyright @ 2026 Sardarshahar Express | Designed & Developed with ❤️ By Tech Giant Media

Join Telegram

Join Group