सरदारशहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025। चूरू जिला खो – खो संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता का आयोजन 3 दिसंबर को खो – खो खेल मैदान, भोजासर बड़ा में करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 3 दिसंबर को प्रातः 09:00 बजे तक प्रतियोगिता प्रभारी अजय बेनीवाल को जमा करवा कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को पंजीयन के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं अंकतालिका की फोटो प्रति जमा करवाना अनिवार्य है। चूरू जिला खो – खो संघ के सचिव प्रभुराम जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक सीकर जिले के सबलपुरा कस्बे में आयोजित होने वाली 44वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Related Posts

स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, एक की मौके पर मौत
सरदारशहर एक्सप्रेस 1जून 2023। सरदारशहर तहसील के गांव हरदेसर के पास स्विफ्ट…

बंधनाऊ के विधार्थियों ने कला वर्ग में दिया उत्कृष्ट परिणाम, विद्यालय को किया गोरवान्वित
बंधनाऊ के विधार्थियों ने कला वर्ग में दिया उत्कृष्ट परिणाम सरदारशहर एक्सप्रेस…

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जून 2023। तहसील के रुपलीसर गांव के खेत में बनी…








