सरदारशहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025। चूरू जिला खो – खो संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता का आयोजन 3 दिसंबर को खो – खो खेल मैदान, भोजासर बड़ा में करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 3 दिसंबर को प्रातः 09:00 बजे तक प्रतियोगिता प्रभारी अजय बेनीवाल को जमा करवा कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को पंजीयन के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं अंकतालिका की फोटो प्रति जमा करवाना अनिवार्य है। चूरू जिला खो – खो संघ के सचिव प्रभुराम जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक सीकर जिले के सबलपुरा कस्बे में आयोजित होने वाली 44वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Related Posts

आसपालसर में कुंड में डूबने से युवक की मौत,पानी निकालते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
सरदारशहर एक्सप्रेस 28 मई 2023। तहसील के गांव आसपालसर के खेत में…

बंधनाऊ के विधार्थियों ने कला वर्ग में दिया उत्कृष्ट परिणाम, विद्यालय को किया गोरवान्वित
बंधनाऊ के विधार्थियों ने कला वर्ग में दिया उत्कृष्ट परिणाम सरदारशहर एक्सप्रेस…

सभी कार्मिक नागरिकों को बेहतर मूलभूत सेवाएं देने का लक्ष्य बनाकर कार्य करेंः जिला कलेक्टर
सरदारशहर एक्सप्रेस। पंचायती समिति सभागार में जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने समस्त…







