सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर के वार्ड 18 स्थित तीन नंबर सत्तू कॉलोनी में शनिवार रात 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई मंगूराम ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार (24) के बड़े भाई राकेश भाट ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार रात को हम सब खाना खाकर सो गए। रात के समय मेरे छोटे भाई ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
Related Posts

धर्म की स्थापना हेतु समय समय पर भगवान लेते हैं अवतार…..
सरदारशहर एक्सप्रेस। गांव मेहरासर चाचेरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान…

नवकार कलश रथ यात्रा पहुंची सरदारशहर, जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
सरदारशहर एक्सप्रेस। विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने…

एसवीपी इंग्लिश एकेडमी के द्वारा विद्यार्थियों को गौशाला भ्रमण कराया
सरदारशहर एक्सप्रेस। आज एसवीपी इंग्लिश एकेडमी के द्वारा विद्यार्थियों को गौशाला का…








