सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर के वार्ड 18 स्थित तीन नंबर सत्तू कॉलोनी में शनिवार रात 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई मंगूराम ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार (24) के बड़े भाई राकेश भाट ने रिपोर्ट दी है कि शनिवार रात को हम सब खाना खाकर सो गए। रात के समय मेरे छोटे भाई ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही है। सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
Related Posts

पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 5 अप्रैल को होगा मानवीय सेवा का संगम
सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। स्वर्गीय रामकरण जी व्यास की 11वीं पुण्यतिथि के…

जिला प्रतिभा सम्मान समारोह कल
सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। भारतीय मानव विकास संस्थान द्वारा हर वर्ष…

टांटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर की कक्षा 12 कला वर्ग एवं विज्ञान वर्ग में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। पीएम श्री विद्यालय श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय…







