पूर्व विधायक की समाधि स्थल पर तोड़-फोड़ का मामला:सरदारशहर में जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच करने की मांग

सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर में पूर्व विधायक पं. भंवरलाल शर्मा की समाधि स्थल पर हुई तोड़ फोड़ और जाति सूचक शब्द लिखने के मामले में सही जांच के लिए जाट विकास संस्थान ने एसडीएम ऑफिस में तहसीलदार दिव्या चावला को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में बताया कि 16 दिसम्बर को सुबह डाली गई कुछ फोटो में जाति विशेष शब्द नहीं लिखे थे। मगर किसी के इशारे में जाट समाज को टारगेट करने के लिए समाधी स्थल की दीवार पर गलत शब्द लिखे गए है। जिसकी सही जांच की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। जबकि पुलिस ने समाधी स्थल पर तोड़-फोड़ करने के मामले में रातुसर गांव के आरोपी गौतम पारीक पुत्र प्रदीप पारीक सहित दो नाबालिक लड़को को निरूद्ध किया है। जबकि इन लड़को के द्वारा यह जाति सूचक नाम नहीं लिखे गए है। जबकि स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के द्वारा अन्य समाज के द्वारा जाट समाज के खिलफ करने के उदेश्य से बाजार बंद करवाया गया और जुलूस निकाल कर गांधी चौक पर एक आम सभा कर नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी को इस घटना का जिम्मेदार बताया गया। ज्ञापन देते हुए लोगों ने कहा कि विधायक के द्वारा दिए गए बयान की जाट समाज निंदा करता है। इस मामले की राजस्थान पुलिस सही जांच करवाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवाकर घटना का पटाक्षेप किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड,मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण,लादूराम,रूपाराम,हीरालाल बेनीवाल,धनपत चौधरी,हनुमान डेलाना,लालचंद छिरंग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express